हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा अब 30 अंकों की होगी

यूपी बोर्ड ने बदली व्यवस्था, दोनों विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद कराएगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों के प्रयोगात्मक कार्य के आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था में बदलाव किया है।

यह जानकारी बुधवार को परिषद के सचिव भगवती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अब हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान इन दोनों विषयों की 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित कराई जाएगी। परिषद की ओर से जारी संशोधित विनियम के मुताबिक हाईस्कूल के अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्य का आंतरिक मूल्यांकन पहले की तरह पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा। विज्ञान और गृह विज्ञान को इस व्यवस्था से अलग रखा गया है। इन दोनों विषयों में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद स्वयं आयोजित करेगी।

ये खबर भी पढ़े : अवैध शराब के अड्डों पर अब सात टीमों का शिकंजा, 10 दिन चलेगा ताबड़तोड़ अभियान

परिषद ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य विषयों में दिए जाने वाले ग्रेड को अंकपत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाएगा। यह संशोधन परिषद के नियमों के अध्याय-13 के विनियम-3 में किया गया है। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि संशोधित व्यवस्था का उद्देश्य विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों के प्रयोगात्मक कार्य का मूल्यांकन अधिक व्यवस्थित और एक समान तरीके से कराना है। इन दोनों विषयों में अब प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद के स्तर से कराई जाएगी, जबकि अन्य विषयों में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था जारी रहेगी।

परिषद ने निर्देश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही विद्यालयों को संशोधित व्यवस्था के अनुसार आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस