सिरफिरे ने धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर किया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित हरौला गांव में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों पर शनिवार की देर रात को एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उनको एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना में घायल तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हरौला गांव में सुरेंद्र शर्मा पुत्र नंदलाल शर्मा उम्र 42 वर्ष, अपनी पत्नी संजू देवी 40 वर्ष तथा दो बेटियों ज्योति 19 वर्ष, जूली 14 वर्ष के साथ रहते है।

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट ये खबर भी पढ़े : उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

शनिवार की रात को वह अपने मकान की छत पर परिवार सहित सो रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात करीब दो बजे उनके पड़ोस में रहने वाले हर नाम नामक व्यक्ति छत पर सो रहे परिवार के पास गया।

उसने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान संजू देवी 40 वर्ष की मौत हो गई।

सुरेंद्र शर्मा तथा उनकी दोनों बेटियों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। वह फरार है। इस घटना के चलते हरौला गांव में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों के अनुसार आरोपित एक एयर कंडीशन रिपेयरिंग सेंटर की दुकान पर काम करता था।

कुछ लोगों ने बताया की आरोपित हरनाम सनकी टाइप का व्यक्ति है। यह घटना क्यों हुई, पुलिस इस बात का पता लग रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट