वाराणसी में मात्र कलाकृति बनकर रह गई हृदय योजना के अंतर्गत बनी जनता प्याऊ की बिल्डिंग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

वाराणसी । हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना (हृदय योजना) के अंतर्गत वाराणसी के रामकटोरा चौराहे पर बनाए गए जनता प्याऊ की बिल्डिंग अब मात्र कलाकृति बनकर रह गई है। जनता प्याऊ के संचालित नहीं होने के कारण इसका उपयोग पोस्टर लगाने, गर्मियों में नींद लेने, गिट्टी रखने और बैनर टांगने में हो रहा हैं।

वर्ष 2015 से 2019 तक हृदय योजना के तहत वाराणसी में कई विकास कार्य हुए थे। इस दौरान रामकटोरा चौराहे पर स्थानीय दुकानदारों और आवागमन करने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु जनता प्याऊ बनाया गया था। योजना के संचालन होने तक यह प्याऊ चलता रहा और बाद में नगर निगम की देखरेख में चला गया। इसके बाद जनता प्याऊ का संचालन रुका और आज तक शुरू नहीं हुआ है।

रामकटोरा बौलिया के निवासी घनश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रामकटोरा के स्थानीय लोगों को जनता प्याऊ मिला था तो बड़ी खुशी हुई थी। अब इसके बंद रहने से लोगों में नाराजगी रहती है। जनता प्याऊ बंद है और उसके सामने एक मटके में पानी भरकर रखा गया है। मटके को देख पाने वाले ही उससे पानी पीते है। प्याऊ के सामने मटका हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि जनता प्याऊ को गर्मी के दिनों में संचालित किया जाए। इसे लाखों रुपए खर्च कर बनवाया गया था तो अभी गर्मी के दिनों में नौतपा के समय जनता प्याऊ की बेहद आवश्यकता महसूस होगी।

स्थानीय निवासी अजय कुमार ने कहा कि जब जनता प्याऊ बना था, तब भाजपा के पार्षद थे और अब समाजवादी पार्टी के पार्षद है। दोनों ही नगर निगम में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। फिर भी रामकटोरा के जनता प्याऊ को लेकर किसी की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। जनता प्याऊ के संबंध में नगर आयुक्त और महापौर स्तर पर वार्ता होने पर प्याऊ संचालन शुरू करने का रास्ता बन जाएगा।

इस संबंध में नगर आयुक्त हिमांशु ने बताया कि उनके संज्ञान में नहीं है। योजना केन्द्र सरकार की है। इसके बारे में जानकारी कर उसे सुचारू कराया जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अगले दो दिनों में गिरेगा तापमान,मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत के आसार

देहरादून  । उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से अगले दो दिनों में राहत मिलने और कई जिलों...
उत्तराखंड 
 अगले दो दिनों में गिरेगा तापमान,मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत के आसार

तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण

रुद्रप्रयाग : सात निहंग तीन दिन पहले नगरासू पहुंचे थे। इस दौरान वे श्रद्धालुओं और सेवादारों की तरह गुरुद्वारे में...
उत्तराखंड 
तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण

असम :  तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा में अजगर सांप पकड़कर लोगों ने वन विभाग को सौंपा

तिनसुकिया। तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा समजिला के लेखापानी थाना अंतर्गत एक नंबर लोंगटोंग स्थित निजी चाय बागान में एक विशालकाय...
राज्य 
असम :  तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा में अजगर सांप पकड़कर लोगों ने वन विभाग को सौंपा

अब पांच जिलों के सरकारी स्कूलों की होगी मिड डे मील की जांच

देहरादून :सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए शिक्षा विभाग ने...
उत्तराखंड 
अब पांच जिलों के सरकारी स्कूलों की होगी मिड डे मील की जांच

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

सीतापुर। नजूल की जमीन पर शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय को भोर की पौ फटते ही जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या