कागजों में बदली स्लॉटर हाउसो की तैनाती, लंबे समय से जमे डाक्टरों का ही जलवा बरकरार

स्लॉटर हाउसों से हटाए गए चिकित्सकों को अब तक नहीं मिले आईडी-पासवर्ड, पुराने डॉक्टरों से ही कराया जा रहा काम

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

शासन के आदेश बेअसर? नई तैनातियों के बाद भी पुराने चिकित्सक संभाल रहे काम

 मनीष तिवारी , उन्नाव। पशुपालन विभाग में स्लॉटर हाउस एवं मीट प्रोसेसिंग यूनिटों में वर्षों से जमे पशु चिकित्सकों के तबादले के बाद अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है। शासन स्तर पर तैनातियां बदलने और नए चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी होने के बावजूद कई स्थानों पर अभी तक नए अधिकारियों को कार्य संचालन के लिए आवश्यक आईडी और पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में चर्चा है कि कागजों पर भले ही बदलाव दिख रहा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य अभी भी पुराने चिकित्सकों के माध्यम से ही कराया जा रहा है।
प्रदेश के 14 जिलों में हाल ही में स्लॉटर हाउसों और मीट प्रोसेसिंग यूनिटों में तैनात पशु चिकित्सकों को बदलने के आदेश जारी किए गए थे। यह कार्रवाई लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात चिकित्सकों को हटाने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्नाव सहित कई जिलों में नई तैनाती सूची लागू कर दी गई, लेकिन अब उसके क्रियान्वयन पर सवाल उठने लगे हैं।

नए डॉक्टर जिम्मेदारी, लेकिन सिस्टम तक पहुंच नहीं

एनटीपीसी रिहंद में सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप स्थिरता पहलों में तेजी ये खबर भी पढ़े : एनटीपीसी रिहंद में सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप स्थिरता पहलों में तेजी

विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिन चिकित्सकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें अब तक संबंधित ऑनलाइन पोर्टल और निरीक्षण व्यवस्था से जुड़े आईडी-पासवर्ड नहीं दिए गए हैं। ऐसे में वे अपने अधिकार क्षेत्र का कार्य प्रभावी ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप कई जगहों पर पुराने चिकित्सकों की मदद ली जा रही है और वही व्यवस्थाएं संचालित कर रहे हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा 2.3 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कोतवाली पुलिस द्वारा 2.3 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बदलाव की मंशा पर उठ रहे सवाल

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान ये खबर भी पढ़े : सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विभाग के कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि यदि नई तैनातियों के बाद भी पुराने अधिकारियों से ही कार्य लिया जा रहा है तो फिर तबादलों का वास्तविक उद्देश्य क्या पूरा हो पाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि केवल आदेश जारी कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू करना भी जरूरी है।

उन्नाव में सबसे अधिक चर्चा
उन्नाव में हालिया तैनातियों को लेकर पहले से ही चर्चाओं का दौर जारी है। बताया जा रहा शासनादेश की अनदेखी की गई है जिसका कार्यक्षेत्र है उनकी जगह दूसरे की तैनाती कर दी गई है। नई तैनाती डाक्टरों को अब आईडी-पासवर्ड और कार्य संचालन को लेकर सामने आई जानकारी ने विभागीय गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

तबादले हुए, चार्ज नहीं!
विभागीय सूत्रों का कहना है कि कई स्थानों पर नए चिकित्सकों को तैनाती आदेश तो मिल गए, लेकिन डिजिटल एक्सेस, लॉगिन आईडी और कार्य संचालन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में पुराने चिकित्सकों का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। कर्मचारी इसे "आधा-अधूरा बदलाव" बताकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वास्तविक जिम्मेदारी किसके पास है।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ ट्रेड करता हुआ...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...