कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में साेमवार दाेपहर काे एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर माैके पर पहुंची काेतवाली पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई। काेतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज जैन (50) मूलरूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार दोपहर को उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज मशहूर कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक पवन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे।

कोतवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। भाई व्यापारी पवन जैन का कहना है कि नीरज आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रह थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनाें की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

'कॉकटेल 2 : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों...
मनोरंजन 
 शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार एसपी मनीष बोले-अन्य अपराधियों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी  नन्दकिशोर...
चकिया गैंगरेप मामले में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम  गांधी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में डीएम,...
स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

उत्तर प्रदेश

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

रामपुर : यूपी के रामपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर लटकी रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार!

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव