घर में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर मोहल्ला में बुधवार की रात 70 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला के शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे होने से लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान संतोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनका एक बेटा मध्य प्रदेश के विदिशा में रहता है, जबकि दूसरे बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। पड़ोसियों के अनुसार संतोष कुमारी रोजाना आसपास के लोगों से मिलती-जुलती थीं, लेकिन बुधवार शाम से उन्हें किसी ने बाहर नहीं देखा। देर रात तक घर का मुख्य दरवाजा बंद रहने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।

एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन

इसके बाद जब मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। वृद्धा का शव कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा था।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल के साथ फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घर का मुख्य गेट बाहर से बंद था, जबकि अन्य दरवाजे अंदर से बंद मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने स्पेन के युवा स्टार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में...
खेल 
पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। आज शनिवार को भोपाल और इंदौर समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

उत्तर प्रदेश

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां