पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं एवं IGRS प्रकरणों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा एवं महुली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लंबित विवेचनाओं तथा IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर प्रकरणों में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ितों को विवेचना की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शिकायतों एवं विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
*IGRS प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई*
समीक्षा के दौरान IGRS प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपनिरीक्षक प्रभाशु राय* एवं का0 *सुनील कुमार सिंह* के संबंध में दौड़ लगाने का आदेश दिया गया। साथ ही नियमानुसार फाइल खोलने एवं विभागीय जांच कराए जाने हेतु आदेशित किया गया।
समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि IGRS शिकायतों एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान कराया जाए।
अंत में कहा कि संतकबीरनगर पुलिस आमजन को त्वरित न्याय, पारदर्शी पुलिसिंग एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
