गर्मी अधिक, ग्राहक कम, शराब दुकानें सुबह 8 से रात्रि 11 बजे तक खुलेंने की मांग

आबकारी मंत्री को शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने ज्ञापन दिया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पूर्व की भांति बियर पीने के लिए परमिट रूम की व्यवस्था लागू करने की रखी मांग

लखनऊ। मदिरा दुकानों के व्यवहारिक संचालन में आ रही कुछ प्रमुख दिक्कतों को लेकर बुधवार को राजधानी लखनऊ में शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएसशन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये प्रमुख पदाधिकारियों ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान शराब कारोबारियों ने विभागीय मंत्री के समक्ष प्रमुख दिक्कतों को रखा और उन्हें आश्वासन भी मिला कि हरसंभवन क्रमवार निस्तारण कराया जायेगा। 

इस बाबत एसोसिएशन संगठन के कार्य विभाग महामंत्री विकास मोहन श्रीवास्तव ने आबकारी मंत्री को कठिनाइयों से अवगत कराते हुए मांग की है पूर्व की भांति बियर पीने के लिए परमिट रूम की व्यवस्था लागू की जाए। विभागीय मंत्री के समक्ष इसके पीछे यही बताया गया कि देशी मदिरा को लेकर महानगर की दुकानों का कोटा अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा होता है, ऐसे में वही माल बिकता है जो माल ग्राहक मांगता है। अंतत: इन स्थितियों को देखते हुए 25 फीसद वाला माल नहीं बिक पा रहा है। 

   पैना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया राष्ट्र की अमूल्य विरासत ये खबर भी पढ़े :  पैना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया राष्ट्र की अमूल्य विरासत

इसी क्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल ने बताया कि चूंकि इस समय गर्मी अधिक पड़ रही है और ग्राहक काम दुकानों पर कम आ पा रहे हैं, इसलिये दुकानों के संचालन का समय सुबह आठ बजे से रात्रि 11 बजे कर दिया जाए ताकि ग्राहक और लाइसेंसी दोनों को राहत मिल जाए। अन्य प्रमुख कारोबारियों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि लॉटरी में पुराने शराब कारोबारी इस व्यवसाय से बाहर होते चले जा रहे हैं जिस पर विचार किया जाना चाहिये।

संगठन के मीडिया प्रभारी देवेश जायसवाल ने बताया कि इस संपूर्ण वार्ता में कई जनपदों के शराब कारोबारी व संगठन के पदाधिकारी आये थे जिसमें प्रमुख तौर पर उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, शंकर लाल कनौजिया, प्रचार मंत्री विजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, पंकज जयसवाल व युवा शराब कारोबार विपिन जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

   फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता...
अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

मिश्रिख नैमिषारण्य से नीरज यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

पश्चिम एशिया संकट के बीच इथेनॉल ब्लेंडिंग बनी सुरक्षा कवच, ग्राहकों के बचे 30 रुपये प्रति लीटर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। सरकार का कहना है कि...
कारोबार 
पश्चिम एशिया संकट के बीच इथेनॉल ब्लेंडिंग बनी सुरक्षा कवच, ग्राहकों के बचे 30 रुपये प्रति लीटर

फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स...
उत्तर प्रदेश 
फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

उत्तर प्रदेश

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

मिश्रिख नैमिषारण्य से नीरज यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स...
उत्तर प्रदेश 
फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह