सेन्ट्रल एकेडमी के छात्रों ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में स्थापित किया सफलता का कीर्तिमान

95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रियांशु चौधरी विद्यालय में प्रथम

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणामों में सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के निदेशक  जे.पी. तिवारी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका तिवारी ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियांशु चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नीतीश ने 92 प्रतिशत, अयान अजीज ने 92.3 प्रतिशत, शिवम राजदेव कन्नौजिया ने 86.8 प्रतिशत, रुद्रांश मिश्रा ने 86 प्रतिशत, आँचल त्रिपाठी ने 85 प्रतिशत, अभिषेक यादव ने 85.8 प्रतिशत, शिवांश गुप्ता ने 81 प्रतिशत, सुमन वर्मा ने 80.6 प्रतिशत, नितेश प्रजापति ने 79.8 प्रतिशत तथा संध्या यादव ने 79.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इस अवसर पर निदेशक जे.पी. तिवारी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग को देते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र ही पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।सेन्ट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से  आबिद अरशद,  प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र,  रानी,  श्रेया, द्विवेदी,  अंजली, सुधा गौड़, शम्स परवेज, अंजली, रूचि, फिजा अकरम, फिजा युनूस आदि ने छात्रों कोे उनकी सफलता पर बधाई देते हुये सफल जीवन की कामना किया।  

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती