एब्लॉन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, 10वीं के परिणाम में लहराया परचम
शहनूर अली
निघासन-खीरी,17 अप्रैल(तरुणमित्र)। सिंगाही रोड, क्षेत्र के प्रतिष्ठित एब्लॉन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस वर्ष के परिणाम में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। विद्यालय के मेधावी छात्र अंशुल मौर्य ने 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं मौलिक तिवारी ने 96.00 प्रतिशत और आचमन दीक्षित ने 95.00 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख छात्रों में अद्विक मौर्य (94.20%), देवांश चतुर्वेदी (93.20%), आराध्या दीक्षित (91.20%), शौर्य पांडे (91%), अनामिका यादव (90.60%), अनन्या शुक्ला (90.60%), इल्मा फातिमा (90.40%) और जपनीत कौर (90.20%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा साक्षी मौर्य (89.80%), शिवा श्रीवास्तव (89.60%), अभिजीत यादव (89.40%), हार्दिक मनार (89.00%), विशारद सिंह (89.00%), विमल प्रीत कौर (89.00%), विधि शुक्ला (87.60%), धनंजय यादव (87.20%), संध्या (87.00%), अनन्या गुप्ता (87.00%), आर्यन मौर्य (86.80%), राजकरण सिंह (86.40%), आदित्य मौर्य (86.20%), आकाशर्ष मौर्य (86%), यति मिश्रा (85.80%), अभय मौर्य (85.00%) और आलोकित (85.00%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधक समस्त शिक्षक स्टाफ ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के एकाउंटेंट आशीष गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों का परिश्रम विद्यार्थियों के मेहनत व लग्न से एबलॉन पब्लिक स्कूल ने फिर एक बार परचम लहराया है जो कि अभिभावकों व क्षेत्र व शिक्षण संस्थान के लिए गर्व की बात है विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
