यूपी राजनीति में हलचल तेज, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव जल्द

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, 10 से 15 मई के बीच इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा और इसके बाद संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में लखनऊ और दिल्ली में पिछले कुछ समय से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई चरणों में चर्चा हो चुकी है।

धामपुर में प्रशासन-पुलिस का संयुक्त अग्नि सुरक्षा अभियान, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : धामपुर में प्रशासन-पुलिस का संयुक्त अग्नि सुरक्षा अभियान, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण 

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में खाली पदों को भरने के साथ-साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ ऐसे मंत्रियों को हटाया जा सकता है जिनका प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है। उनकी जगह नए और युवा चेहरों को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक नामों पर चर्चा हुई है, हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं का समय बदला ये खबर भी पढ़े : यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं का समय बदला

पार्टी इस विस्तार में सामाजिक और जातीय संतुलन साधने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसमें पिछड़ा वर्ग (OBC) और दलित समाज को प्राथमिकता देने की योजना है। साथ ही ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज से भी कुछ प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सकता है, ताकि सभी वर्गों का संतुलन बना रहे।

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई ये खबर भी पढ़े : प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

इसके अलावा, सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में भागीदारी देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी के एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। इन दलों की ओर से नाम उनके शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए जाएंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को भी मौका मिलने की संभावना है। विशेष रूप से दलित और पिछड़े वर्ग की महिला विधायकों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इसके साथ ही कुछ राज्य मंत्रियों को पदोन्नति देने और विभागों में बदलाव करने पर भी विचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने में इस पूरे विषय पर लगातार बैठकों का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी लखनऊ आकर वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से फीडबैक ले चुके हैं। फिलहाल पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं पर मंथन करने के बाद अंतिम निर्णय की तैयारी में है। माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।प्रधानमंत्री मोदी...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (सेंट्रल...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

भारत-सेशेल्स संपर्क बढ़ाने पर होगा काम, यूपीआई लागू कराएगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स स्टेट हाउस में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक बातचीत...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-सेशेल्स संपर्क बढ़ाने पर होगा काम, यूपीआई लागू कराएगा

असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम : तिनसुकिया में आतंकी साजिश नाकाम, उल्फा (आई) से जुड़े दो और सहयोगी समेत चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उप्र में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (सेंट्रल...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

वाराणसी। वाराणसी में सेवापुरी विकास खण्ड में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद दुबे से रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने...
उत्तर प्रदेश 
प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई