महादेव की नगरी से नंदलाल के लिए भेजा गया खास उपहार

जन्माष्टमी से पहले काशी विश्वनाथ धाम से लड्डू गोपाल के लिए मथुरा विशेष उपहार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से शुभकामना संदेश

वाराणसी। सनातन संस्कृति के दो प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों काशी और मथुरा के बीच श्रद्धा, समर्पण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा को प्रेषित की गई है।

वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस अभिनव धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल की शुरुआत हुई थी। इसके तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम की ओर से भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव का आशीर्वाद एवं उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में विराजमान श्री लड्डू गोपाल को भेजी गई थी। इसी क्रम में रंगभरी एकादशी के अवसर पर भी काशी और मथुरा के बीच परस्पर भेंट एवं श्रद्धा-संदेशों के आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाया गया। इस पहल का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थों और मंदिरों के बीच आध्यात्मिक संवाद, सांस्कृतिक समन्वय तथा परस्पर श्रद्धा के संबंधों को और सुदृढ़ करना है।

प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक और झिलमिल का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह संपन्न ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक और झिलमिल का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह संपन्न

चार सितम्बर को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पूर्व लड्डू गोपाल के लिए तैयार विशेष उपहार सामग्री को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधानपूर्वक पूजित किया गया। सामग्री को भगवान श्री विश्वेश्वर को समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच भेंट सामग्री को श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को पारंपरिक गरिमा एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ संपन्न कराया।

15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से मिले शुभकामना संदेश
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अनुसार, इस वर्ष इस नवाचार को और व्यापक स्वरूप दिया गया है। देश-विदेश के विभिन्न देवालयों में विराजमान देवताओं की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामना संदेश श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास को भेजने की पहल की गई है। इस पहल का समन्वय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा अपने संस्थागत नॉलेज पार्टनर ‘टेम्पल कनेक्ट’ के सहयोग से किया जा रहा है। अब तक करीब 15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से शुभकामना संदेश श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को प्राप्त हो चुके हैं। इन संदेशों को भेंट सामग्री के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास को प्रेषित किया जा रहा है।

देश-विदेश के मंदिरों ने सराहा नवाचार
मंदिर न्यास के अनुसार, वर्ष 2024 में शुरू हुई इस अभिनव परंपरा को देश-विदेश के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानों से लगातार शुभकामना और बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इसे काशी-मथुरा के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। 

काशी-मथुरा की परंपरा सनातन एकात्मता का संदेश श्रीकृष्ण और भगवान शिव सनातन धर्म की महान आध्यात्मिक परंपरा के प्रमुख आराध्य स्वरूप हैं। दोनों के प्रति श्रद्धा और भक्ति के इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को धार्मिक सौहार्द एवं सनातन एकात्मता को सुदृढ़ करने वाली परंपरा माना जा रहा है। काशी और मथुरा भारतीय सनातन संस्कृति तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र हैं। दोनों तीर्थों के बीच विकसित हो रही यह परंपरा सनातन समाज को एकत्व, संवाद, सहभक्ति और पारस्परिक श्रद्धा का संदेश देती है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि न्यास की ओर से शुरू किए गए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी नवाचारों को निरंतरता देते हुए भविष्य में स्थायी स्वरूप प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी परिस्थिति में इन परंपराओं की श्रृंखला बाधित न हो। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इन पहलों को निरंतर आगे बढ़ाने और पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

मथुरा में जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्य कार्यपालक अधिकारी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्वयं मथुरा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सहभागिता करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित इस पावन पर्व के दौरान काशी विश्वनाथ धाम और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बीच स्थापित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में संवाद एवं सहभागिता को आगे बढ़ाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बल्कर ने यात्रियों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट