सपा राष्ट्रीय सचिव आर एस कुशवाहा ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

शहनूर अली

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

निघासन-खीरी। क्षेत्र के गांव उमरा अंतर्गत नया पुरवा में जंगली जानवर द्वारा मासूम दिलसाद की मौत हो गयी थी। रविवार को पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव आर.एस. कुशवाहा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने चार वर्षीय मासूम दिलशाद की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। आर.एस. कुशवाहा ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और घटना की पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे से अवगत कराया और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की टीम पहले ही सक्रिय हो चुकी है और क्षेत्र में जांच के साथ-साथ निगरानी बढ़ा दी गई है। कुशवाहा ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवर को जल्द पकड़ने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भंडारी यादव, श्रवण यादव, सरदार गुरुदेव सिंह, सफीक अहमद, सत्यनारायण, नजर अली, वसी अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सावन माह अंतिम सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, सावन माह के अंतिम सोमवार पर कांवड़ यात्रा  मार्ग का जिलाधिकारी  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना टूण्डला एवं...
सावन माह अंतिम सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षण

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

नई दिल्ली। सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

बुसान। दक्षिण कोरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार को पहली बार आर्कटिक रूट से यूरोप के लिए रवाना हुआ। इस...
अंतर्राष्ट्रीय 
दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर...
राजस्थान 
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

उत्तर प्रदेश

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गोरखपुर।.नेशनल  स्पेस डे पर, भारत न केवल चंद्रमा और उससे आगे की अपनी यात्रा का जश्न मनाता है, बल्कि उन...
उत्तर प्रदेश 
नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं