एसएम नेट समन्वयकों ने इको गार्डन में धरना देकर पुनर्नियोजन की मांग उठाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क (एसएम नेट) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज लखनऊ स्थित इको गार्डन में प्रदेशभर के समन्वयकों एवं बीएमसी साथियों द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से वर्ष 2001 में UNICEF द्वारा सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क (एसएम नेट) की स्थापना की गई थी।

इस नेटवर्क ने पोलियो उन्मूलन, दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान, कोविड-19 प्रबंधन, दस्त नियंत्रण पखवाड़ा, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष, ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पोषण दिवस सहित अनेक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड ये खबर भी पढ़े : अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

वक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च 2026 को यूनिसेफ द्वारा एसएम नेट को बंद किए जाने के निर्णय के कारण प्रदेश के लगभग 555 कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने फरवरी 2026 में एसएम नेट के संचालन हेतु विशेष बजट का प्रावधान भी किया था। इसके बावजूद अप्रैल माह में हुए धरना-प्रदर्शन, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के साथ बैठक तथा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी है।

धरनारत कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता एवं लालफीताशाही के कारण आज तक एसएम नेट के पुनर्संचालन एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने शासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर एसएम नेट को पुनः संचालित करने तथा प्रभावित कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की।

धरने में प्रमुख रूप से अमरतांशु राज, महेंद्र कुमार, अनुराग कमल, डॉ. Rajesh Singh, अरुण यादव, रविंद्र नाथ मिश्रा, धीरेन्द्र नाथ पांडेय, राम शंकर  ,योगेश सिंह, सुशील त्रिपाठी, विजेंद्र सिंह, कुमुद शर्मा, हिना कौसर, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र मिश्रा, राजा बक्स वर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों बीएमसी साथी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस

नई दिल्ली। देश में नेटफ्लिक्स के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस

नोएडा पीजीआई पार्क में करंट से 7 वर्षीय बच्चा गंभीर झुलसा

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे पीजीआई में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा पीजीआई पार्क में करंट से 7 वर्षीय बच्चा गंभीर झुलसा

आगामी संभावित बाढ़ के दृष्टिगत तहसील भिनगा में बनाया गया कन्ट्रोलरूम

श्रावस्ती। उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज ने बताया है कि आगामी सम्भावित बाढ/आपदा से बचाव हेतु तहसील भिनगा के कक्ष संख्या-12...
आगामी संभावित बाढ़ के दृष्टिगत तहसील भिनगा में बनाया गया कन्ट्रोलरूम

उजड़ गया पूरा परिवार: बारिश में ढहा 100 साल पुराना मकान

महुली वार्ड में मातम, प्रमोद-रीता सहित छह की गई जान, बेटा अमन अस्पताल में भर्ती
उजड़ गया पूरा परिवार: बारिश में ढहा 100 साल पुराना मकान

सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा ’’संवाद कार्यक्रम’’ आयोजित

श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार राज्य कर कार्यालय, भिनगा में सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग श्रावस्ती द्वारा...
सिविल संविदा के व्यापारियों के साथ राज्य कर विभाग द्वारा ’’संवाद कार्यक्रम’’ आयोजित

उत्तर प्रदेश

नोएडा पीजीआई पार्क में करंट से 7 वर्षीय बच्चा गंभीर झुलसा

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे पीजीआई में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा पीजीआई पार्क में करंट से 7 वर्षीय बच्चा गंभीर झुलसा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार