एम्बुलेंस-फॉर्च्यूनर की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोग घायल,एक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर के पास किमी. 143 पर एम्बुलेंस और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार एक ही परिवार के छह लोग और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए।

गाजीपुर से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किमी. 143 के पास जैसे ही पहुंची, तभी किमी. 136 की ओर से गलत दिशा में आ रही एक एम्बुलेंस से उसकी भिड़ंत हो गई। एम्बुलेंस पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गलत साइड से जा रही थी।

इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार भोलू प्रकाश (36) पुत्र जय नाथ निवासी ग्राम ताझा, थाना सराय लखनसी, जनपद मऊ को गंभीर चोटें आईं।

शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल ये खबर भी पढ़े : शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल

उन्हें कोरल कंपनी की एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल विरसिंहपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एम्बुलेंस चालक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कूरेभार भेजा गया है।

वहीं फॉर्च्यूनर में सवार अजय यादव चालक पुत्र रविंद्र नाथ यादव निवासी ग्राम ककराही, थाना सैदपुर, गाजीपुर को गंभीर चोटें आई हैं।

महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा ये खबर भी पढ़े : महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा

उनके साथ प्रतिमा पत्नी शिव सहाय निवासी दौलतपुर नंदगंज, गाजीपुर, प्रतिमा की बेटी कुमारी सौम्या, कुमारी साक्षी पुत्री भोलेनाथ, ककराही, सैदपुर, गाजीपुर, रीमा पत्नी विकास और ओम पुत्र अजीत यादव ककराही भी घायल हुए हैं। इन सभी को सरकारी अस्पताल दोस्तपुर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पांच अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम जयसिंहपुर और सीओ जयसिंहपुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और घायलों का हालचाल जाना।

सीओ जयसिंहपुर सर्किल आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की टक्कर हुई है। इनमें एक की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने जांच हेतु भेजे गये प्रयोगशाला ये खबर भी पढ़े : विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने जांच हेतु भेजे गये प्रयोगशाला

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
मध्य प्रदेश 
राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी अब...
मध्य प्रदेश 
 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर आधारित फिल्म ‘द महाराष्ट्र फाइल’ रिलीज के बाद नए विवाद...
मनोरंजन 
फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ