सीएम आवास पहुंचे शिवम पांडेय, सुरक्षा कर्मी को दी चिट्ठी,यूपी में नए नियम लागू की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊप्राइवेट स्कूलों मनमानी को लेकर चिट्ठी देने पहुंचे राष्ट्रीय छात्र पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डे सी एम आवास पहुंचे। मुख्य मंत्री से न मिल पाने पर सुरक्षा कर्मी को ही चिट्ठी देकर चले गए। शिवम पाण्डे ने कहां कि दिल्ली सरकार ने नियम लागू किया है यूपी में भी नियम लागू होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि और हर साल यूनिफॉर्म-किताबें बदलने की मनमानी के खिलाफ आज शुक्रवार तड़के सुबह 'राष्ट्रीय छात्र पंचायत' ने आज एक अनोखा और साहसिक विरोध प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय आज गोंडा 125 किलोमीटर चलकर शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे सीधे मुख्यमंत्री आवास 5,कालिदास मार्ग पहुंचे। वहां सुरक्षा कर्मियों को पूरी जानकारी देकर सुरक्षा कर्मियों को ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। सुरक्षा कर्मी द्वारा सलाह दी गई कि आप जनता दरबार में बैठिए वहां से लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया जाता है आप वहीं पर मिलकर दे दीजिएगा लेकिन शिवम पांडेय सुरक्षा कर्मी को ही ज्ञापन देकर के चले गए।
 
उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री  ने निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए हर साल ड्रेस और किताबें बदलने पर रोक लगा दी है। यदि पड़ोसी राज्य में छात्रों और अभिभावकों के हित में ऐसे कड़े कानून बन सकते हैं,तो उत्तर प्रदेश की सरकार शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने में पीछे क्यों है।सरकार से इन्होंने तीन प्रमुख मांग की है कि निजी स्कूलों में कम से कम 5 साल तक यूनिफॉर्म न बदली जाए।
 
कमीशनखोरी खत्म करने के लिए सभी निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक एनसीआरटी की किताबें अनिवार्य हों।प्रदेश में 'फीस रेगुलेशन एक्ट' लागू कर मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाए।अगर सरकार ने जल्द ही दिल्ली की तर्ज पर शासनादेश जारी नहीं किया, तो राष्ट्रीय छात्र पंचायत पूरे प्रदेश में 'शिक्षा सत्याग्रह' के तहत चक्का जाम करने को मजबूर होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास तलाशी के दौरान गिरफ्तार हुए तस्कर  बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की...
उत्तर प्रदेश 
भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपित के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद बागपत। बागपत जनपद के...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष,  युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर 5' इयरबड 

चार्जिंग केस में 530mAh और प्रत्येक इयरबड में 62mAh की बैटरी दी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया ट्रू...
टेक-मित्र 
कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर 5' इयरबड 

मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते  मोटोरोला ने भारतीय...
टेक-मित्र 
मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे बाजार केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं बल्कि वे विचारों, लोक परंपराओं का भी केंद्र...
विचार मित्र 
ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास तलाशी के दौरान गिरफ्तार हुए तस्कर  बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की...
उत्तर प्रदेश 
भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपित के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद बागपत। बागपत जनपद के...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष,  युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ