7 से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, 21 मई तक चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वान्या सिंह ने की।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई तक चलाया जाएगा। इसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे। एडीएम ने बताया कि प्रक्रिया के तहत मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद परिवार, आवास और परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी भरकर सबमिट करने पर सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। जरूरत पड़ने पर सीएससी और हेल्प डेस्क की मदद ली जा सकती है।

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग विभागों और वर्गों को जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 मई को राजस्व एवं प्रशासन दिवस, 8 मई को ग्रामीण विकास एवं कृषि दिवस, 9 मई को युवा एवं मीडिया दिवस, 14 मई को शिक्षा दिवस और 15 मई को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

एडीएम ने सभी विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने और तय कार्यक्रमों के अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जाएगा। बैठक में प्रभारी जनगणना अधिकारी जेपी यादव समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में करनी सेना के सरायकेला युवा...
झारखंड 
पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट...
कारोबार 
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं...

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

नेपाल में 149 बैंक शाखाएं बंद, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से वित्तीय संस्थानों में बड़ा बदलाव

काठमांडू। नेपाल में पिछले एक वर्ष में बैंक तथा वित्तीय संस्थानों ने देशभर में अपनी 149 शाखाएं बंद कर दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में 149 बैंक शाखाएं बंद, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से वित्तीय संस्थानों में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा इन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी