स्कूल चलो अभियान की शुरुआत,निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्जवल भविष्य, श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक एवं छात्र हुए सम्मानित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जनपद में 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए नये शैक्षिक सत्र के अवसर पर “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विकास भवन सभागार में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी,शहर विधायक आकाश सक्सेना,जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
शहर विधायक ने बताया कि जनपद के सरकारी विद्यालयों में पहले ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जा चुका है,जो एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा का स्तर निजी विद्यालयों के समकक्ष ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर उससे बेहतर हो रहा है,जिसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को जाता है।उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए और इसे एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में लिया जाए।
इस अवसर पर छात्रा प्रियांका यादव एवं प्रियांशी ने “मेरी कहानी,मेरी जुबानी” के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए,जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए,ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।साथ ही शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के नामांकन के साथ-साथ उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और उन्हें प्रतिस्पर्धी वातावरण के अनुरूप तैयार करें।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही नवोदय विद्यालय एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया तथा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विकास भवन परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री कल्पना देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जमशेदपुर में बाढ़ का खौफ, खतरे के निशान से ऊपर खरकई नदी

नदी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नदियों...
झारखंड 
जमशेदपुर में बाढ़ का खौफ, खतरे के निशान से ऊपर खरकई नदी

‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास और शासन से जुड़ी वेबसाइट का जिक्र

वेबसाइट निर्माता बोले- भारतीय इतिहास कई गुमनाम नायकों की गाथाओं से भरा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को...
राष्ट्रीय 
‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास और शासन से जुड़ी वेबसाइट का जिक्र

कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

फिल्म निर्माण के कार्य में व्यस्त थे नीलानंद दास माजुली  माजुली (असम)। असम के माजुली जिले के कमलाबाड़ी में रविवार...
राष्ट्रीय 
कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

असम की परंपरा में एक दिन के ‘गांवबूढ़ा’ बने मुख्यमंत्री हिमंत

मुख्यमंत्री ने इस सम्मान का जताया आभार व्यक्त गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सोशल...
राष्ट्रीय 
असम की परंपरा में एक दिन के ‘गांवबूढ़ा’ बने मुख्यमंत्री हिमंत

नेपाल बाढ़ में फंसे आठ भारतीयों की आज होगी घर वापसी

गुवाहाटी। नेपाल में फंसे असम के आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें रविवार काे असम वापस...
राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में फंसे आठ भारतीयों की आज होगी घर वापसी

उत्तर प्रदेश

झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी