बिना हेलमेट, सीट बेल्ट वालों को भेंट किया गुलाबः दिये सुझाव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एचबीएल एसोशिएसन् एवं परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया गया और प्रेमपूर्वक समझाया गया कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन बस्ती मंडल फरीदुद्दीन एवं आरआई सीमा गौतम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना है। यदि वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित रूप से उपयोग करें तो दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता भी बेहद जरूरी है, इसी सोच के तहत यह अनोखा अभियान चलाया गया। गुलाब देकर लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया, जिसे नागरिकों ने भी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।अभियान के दौरान लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे आगे से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करेंगे।
अभियान में  मुख्य रूप से संरक्षक देवेेन्द्र सिंह , अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव , अजय कुमार श्रीवास्तव , विनय दुबे , कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव , आलोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,  दीपक , अभिमन्यु सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील