आगरा में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उजागर, बाइक पर ड्रिप लगाकर मरीज को ले गए परिजन
आगरा। आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित 100 फीट मार्ग इलाके से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार नजर आ रहे हैं, जिसमें एक मरीज बीच में बैठा है और पीछे बैठी महिला उसके हाथ में लगी ड्रिप को संभाले हुए दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना आवश्यक था। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में बाइक का सहारा लेना पड़ा। इसी दौरान मरीज को ड्रिप लगाकर अस्पताल ले जाया गया।
ये खबर भी पढ़े : व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं, सुरक्षा देना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी - लोकेश अग्रवालरास्ते में किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कुछ लोग इसे परिजनों की मजबूरी बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी खामी मानते हुए सवाल उठा रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
