पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह: भारत के संतुलित संबंधों से तेल आपूर्ति सुरक्षित, लखनऊ के विकास की सराहना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति गंभीर है और यह कब तक जारी रहेगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि समझौते की कोशिशें भी चल रही हैं।

रविवार को शहर के एक स्कूल परिसर में आयोजित वरिष्ठ जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस संकट के बावजूद भारत की स्थिति संतुलित और मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत के अमेरिका और ईरान दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं, जिसके चलते आज भी भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर पा रहे हैं और देश में तेल आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल की प्लानिंग का खुलासा, ईमेल में लिखा था- 'देशभर में हाईलाइट हो जाऊंगा' ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल की प्लानिंग का खुलासा, ईमेल में लिखा था- 'देशभर में हाईलाइट हो जाऊंगा'

उन्होंने कहा कि कई देशों में एलपीजी गैस और पेट्रोल की किल्लत देखने को मिल रही है, लेकिन भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। कुछ लोगों द्वारा दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई, लेकिन देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और इसमें देश की जनता के सहयोग तथा प्रधानमंत्री की सक्रिय भूमिका का अहम योगदान है।

इस दौरान उन्होंने लखनऊ के विकास की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में शहर में तेजी से विकास हुआ है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और सहयोग से संभव हो पाया है।

कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लखनऊ के विकास और यहां की जीवनशैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शहर में शिक्षा, रहन-सहन और संस्कृति का स्तर काफी ऊंचा है, जिससे लोग यहां बसने की इच्छा रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने कहा कि लखनऊ उनके दिल के बेहद करीब है और यहां के लोगों से मिलकर उन्हें हमेशा सुखद अनुभूति होती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान। गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं को लगाए जाएंगे टीके। एफएमडी...
उत्तर प्रदेश 
22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

नोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की जांच कराई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नोएडा: मानसिक तनाव के चलते अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच जारी

नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने मानसिक तनाव...