फर्रुखाबाद में सन समृद्धि गेस्ट हाउस पर AIMRAH फाउंडेशन के राजेश कुमार बने जिलाअध्यक्ष

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद में AIMRAH फाउंडेशन के विस्तार के तहत सन समृद्धि गेस्ट हाउस में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान जिले के कई अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने भविष्य की योजनाओं में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में AIMRAH फाउंडेशन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक बैठक कर सन समृद्धि गेस्ट हाउस में कर के कार्यकारणी की गवर्निंग काउंसिल द्वारा जिले की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन की संरचना को मजबूत करना और आगामी योजनाओं को जनसामान्य के सामने प्रस्तुत करना है।

यूनीक साइंस एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव ये खबर भी पढ़े : यूनीक साइंस एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ, अनुभवी एवं समाजसेवी लोगों के रूप में। संरक्षक के रूप में डॉ. रामकृष्ण राजपूत एवं लक्ष्मी नारायण गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. रामकृष्ण राजपूत एक प्रतिष्ठित कवि, लेखक एवं इतिहासकार हैं, । वहीं लक्ष्मी नारायण गौतम पूर्व जिला बचत अधिकारी रह चुके हैं ,।

जिला अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार को नियुक्त किया गया, जो VD ट्रेडर्स के स्वामी है। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में मीरा देवी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दयानंद राजपूत, विपिन दीक्षित और रतन सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन ने विधिक मामलों को मजबूत करने के लिए अधिवक्ता अंकित शाक्य को जिला विधि सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं संगठनात्मक कार्यों के संचालन के लिए राहुल शुक्ला को जिला महासचिव और मनोहर लाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें आशीष शाक्य को जिला संयुक्त सचिव, सुनील कुमार गुप्ता, अंकित कठेरिया, अजय राजपूत,सतीशकुशवाहा, श्याम पाल शाक्य, राजन एवं अर्जुन सिंह को जिला सचिव बनाया गया है।
मीडिया और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए  हुसैन को मुख्य जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक सिंह परिहार एवं प्रयांशु कुशवाहा को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। अजीत कुमार को जिला संयोजक तथा धनंजय रत्न और हिमांशु गौतम (विक्की) को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कार्यकारिणी में शोभित शाक्य, रजत प्रजापति, अभिनव शाक्य, शिव कुमार शाक्य और राहुल शाक्य को जिला कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में एक मिट्टी जांच केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना की कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ।
इसके साथ ही एक पत्रकार संघ के गठन की भी घोषणा की गई, जो जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को सुविधाएं प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि AIMRAH फाउंडेशन पांच प्रमुख क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मीडिया एवं ग्रामीण विकास—पर कार्य करेगा। इसके तहत गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि नई कार्यकारिणी संगठन को जिले में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी ।बैठक मेंडॉक्टर धर्मवीर शाक्यसुशील राठौरसुरेश गुप्ताआदेश कुमार शर्माआदि मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार