अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की प्रदेश कमेटी गठित

राजेन्द्र प्रसाद संरक्षक, शिव प्रसाद अध्यक्ष, नितिन महामंत्री, दीपक, अनिल उपाध्यक्ष और गोपाल मंत्री मनोनीत हुए_ 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर(डा.अमरनाथ जायसवाल की रिपोर्ट )। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजेन्द्र नगर स्थित रमादा होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं नेपाल राष्ट्र के प्रभारी श्री सतीश कुमार जायसवाल ने की।
बैठक के दौरान संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने, समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रदेश कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन संपन्न हुआ। नवगठित टीम से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई।
बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जायसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
*मनोनीत पदाधिकारी*
संरक्षक - राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, अध्यक्ष-शिव प्रसाद जायसवाल (ब्लाक प्रमुख), महामंत्री-नितिन कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष- दीपक जायसवाल, अनिल जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील जायसवाल, मंत्री- गोपाल जायसवाल, दुर्गा जायसवाल (बरहज), मीडिया संयोजक- अभय जायसवाल (वाराणसी), सोशल मीडिया संयोजक- डा.अमरनाथ जायसवाल, कार्य समिति सदस्य-अमित जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, मनीष जायसवाल
जन संपर्क अधिकारी- सुरेश जायसवाल, महिला उपाध्यक्ष- श्रीमती बीना जायसवाल, श्रीमती रागिनी जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी- संजय जायसवाल। 
उपरोक्त के अलावा कई लोगों को सदस्य भी बनाया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ईश्वर चंद्र जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, कुणाल जायसवाल, पंकज जायसवाल, महेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, बद्री जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर