राजीव कनौजिया अध्यक्ष व अजय कश्यप निर्विरोध मंत्री निर्वाचित
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन,शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव बीपी.चौधरी अध्यक्ष शाखा लखनऊ की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यालय बलरामपुर चिकित्सालय में हुई। अधिवेशन में प्रवेक्षक के रूप में प्रांतीय महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं जीसी.दुबे मंडलीय सचिव तथा जेके.सचान प्रांतीय अध्यक्ष के संरक्षण एवं देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।अध्यक्ष.राजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष. एम.जेड सिद्दीकी, उपाध्यक्ष ए पी मिश्रा,मंत्री अजय कश्यप। तो वही संगठन मंत्री राकेश मोहन कुशवाहा। संयुक्त मंत्री राजेश बौद्ध,कोषाध्यक्ष प्रतिभा। संप्रेक्षक शैलेंद्र प्रकाश। बीपी चौधरी को जनपद शाखा का संरक्षक मनोनीत किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
