नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल

कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर भाटिया का तीखा प्रहार 'महिलाओं के सम्मान पर दोहरी राजनीति अब देश नहीं सहेगा'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता गौरव भाटिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गौरव भाटिया ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता कर रहा है। जब भी महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बात आती है, ये दल एकजुट होकर उसका विरोध करते हैं।'

नगरपालिका अध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का किया शुभारम्भ  ये खबर भी पढ़े : नगरपालिका अध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का किया शुभारम्भ

उन्होंने आगे कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसे कमजोर करने और भ्रम फैलाने में लगी हुई हैं। यह उनके वास्तविक इरादों को उजागर करता है।'

भाटिया ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि 'आज राहुल और अखिलेश ने मिलकर एक जैसी नकारात्मक सोच बना ली है, जो महिलाओं को अधिकार मिलने से रोकने की कोशिश कर रही है। यह गठजोड़ महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा दिखाई देता है। 'उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि 'राहुल गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह से उनकी पार्टी इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर रही है, वह महिलाओं के सम्मान के साथ सीधा अन्याय है। नारी शक्ति इस प्रकार के व्यवहार को कभी माफ़ नहीं करेगी। 'भाटिया ने कहा कि 'जो दल वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। आज जब देश में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में ठोस पहल हो रही है, तब ये दल राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध कर रहे हैं।'

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी जैसे विषयों पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर देश को एकजुट होकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सामाजिक सम्मान से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में मयंक गोयल ने सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद समाज में जागरूकता लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रेस वार्ता में मयंक गोयल, चैन पाल सिंह, पूर्व महापौर आशा शर्मा, प्रदीप चौधरी, नीरज शर्मा, करण शर्मा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल , देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, पवन सोम, आकाश गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को...
उत्तर प्रदेश 
जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार

अररिया। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की एफ समवाय की विशेष गश्ती...
बिहार 
एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार

अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

हुगली। पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री एवं श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने गुरुवार रात रिषड़ा और श्रीरामपुर नगरपालिका...
पश्चिम बंगाल 
अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख रहा। कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

उत्तर प्रदेश

जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को...
उत्तर प्रदेश 
जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल