मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया जायजा
हाथरस। 23 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक, सांसद प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
