झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस जीप पर हमला, सिपाही भी पिटे

यूपी-112 पुलिस की जीप पर पथराव में एक सिपाही भी घायल, जीप भी क्षतिग्रस्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में घरेलू विवाद में मारपीट होने की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस जीप पर दबंग ने हमला कर दिया। सिपाहियों के साथ मारपीट कर पुलिस की जीप पथराव कर तोड़ दी गई।

एम्बुसेंस को भी ईट पत्थर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नही हमलावर ने हैंडपंप पर अपना सिर पटककर फोड़ डाला। घटना की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल हमलावर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मौदहा क्षेत्र के सीओ राजकुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात मलीकुआं चौराहा मौदहा निवासी संदीप वर्मा ने अपने पड़ोसी अजुर्न पुत्र खेमचन्द्र कोरी के खिलाफ पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी बहन के साथ चाकू व लाठी डंडे से मारपीट कर रहा है।

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध तेज ये खबर भी पढ़े : इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध तेज

सूचना पाते ही मौदहा कोतवाली की यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपित की बहन गुड़ियां से घटना की जानकारी की तभी अजुर्न सिपाहियों से भिड़ गया। सिपाहियों से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बताया कि आरोपी ने पुलिस जीप और पास में खड़ी एम्बुलेंस पर पथराव कर दिया जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस कर्मियों और राहगीरों पर भी पथराव किया गया। जिससे हेड कान्सेटिबल रामचन्द्र बाल-बाल बचा।

सीओ ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी अजुर्न ने उग्र होकर हैंडपंप में अपना सिर पटक-पटक कर फोड़ डाला। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बताया कि इस घटना को लेकर आरोपी अजुर्न के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। मामले जांच कर अन्य वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र