फिरोजाबाद। थाना मटसेना व सर्विलांस टीम ने परिजनों से बिछड़ी मानसिक रूप से कमजोर महिला के परिजनों को खोजकर उनके सुपुर्द किया। वह सभी भागलपुर के रहने वाले हैं। थाना मटसेना के जलालपुर में एक महिला मिली थी। वह परिवार के बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। महिला को सिविल लाइन चौकी लेकर आये।
थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा, उप निरीक्षक रविशंकर निषाद चौकी प्रभारी सिविल लाइन, हैड कांस्टेबल धनपाल चौधरी, महिला कांस्टेबिल शशि प्रभा, कांस्टेबल लोकेश गौतम ने महिला का मैडीकल कराकर शिवशक्ति वृद्धा आश्रम समिति में उनके रूकने की व्यवस्था की। बाद में महिला ने अपना पता जनपद भागलपुर बिहार बताया।
थाना मटसेना पुलिस टीम व सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा थाना सुल्तानपुर जनपद भागलपुर बिहार सम्पर्क किया। पुलिस के अथक प्रयास से महिला के बेटों रवी कुमार व संयज शाह का पता लगाया गया। महिला को उनके बेटों के सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।