यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ विधानसभा पहुंचे खिलाड़ी

अध्यक्ष सतीश महाना से की शिष्टाचार भेंट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लीग का शुभारंभ 14 अगस्त से लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश टी-20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लीग के माध्यम से प्रदेश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

11aug712

इस अवसर पर विधानसभा पहुंचने वाले खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा तथा काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

शिष्टाचार भेंट के उपरांत खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन के विभिन्न कक्षों एवं प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया तथा विधानसभा की ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

  लखनऊ।  दिव्यांग महागठबंधन पांच हजार रुपए पेंशन पर अड़े है। संघठन की मंगलवार को हुई बैठक में नौकरी, रोजगार, स्वास्थ,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो ने पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद को दी बधाई

लखनऊ। प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो के प्रतिनिधिमंडल की ओर से  कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की गई। इस...