पीजीआई पुलिस का एक्शन: चैन स्नैचर गिरफ्तार, लूट का माल और बाइक बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना पीजीआई पुलिस ने लूट और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन, लॉकेट, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

क्या है मामला

पीड़िता सुश्री सोनी सिंह निवासी वृन्दावन योजना ने 4 अप्रैल 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया कि ट्रॉमा सेंटर के पास बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से चेन छीन ली। वहीं, एक अन्य घटना में श्रीमती रेखा निवासी रायबरेली ने उतरेठिया क्षेत्र में मंगलसूत्र छिनैती की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

भाजपा विधायक व एबीवीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : भाजपा विधायक व एबीवीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

कैसे हुई गिरफ्तारी?

घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पीताम्बरा शक्तिपीठ के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल खत्री (उम्र 53 वर्ष) निवासी तेलीबाग, लखनऊ बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से टूटी हुई चेन, एक लॉकेट, दो कीपैड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विपिन यादव के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग की घटनाएं करता है। एक अन्य वारदात में छीनी गई चेन उसके साथी के पास होने की जानकारी भी दी गई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं फरार साथी की तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा...
राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा. :भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिजर्व...
कारोबार 
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

साबूदाना फिंगर्स : शाम के स्नैक्स का समय होते ही बच्चे कुछ क्रिस्पी और मजेदार खाने की जिद करने लगते...
खाना पकाना 
साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता अभी तक खत्म नहीं हुई। ये पाकिस्तान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

गॉल : भारत और श्रीलंका  के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल...
खेल 
 भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप