औरैया में सिल्ट उठान पर बड़ा खेल, बाइकों को ट्रैक्टर दिखाकर ली अनुमति

बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों से हो रही ढुलाई, कार्रवाई से बचते रहे अधिकारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में रजवाहा से निकाली गई सिल्ट की उठान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ठेकेदार द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर पांच बाइकों के पंजीकरण नंबर ट्रैक्टर बताकर सिल्ट उठान की अनुमति हासिल कर ली गई। मामला उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर कार्रवाई की जिम्मेदारी डालकर बचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खुलेआम सिल्ट की ढुलाई जारी है।

जानकारी के अनुसार भोगनीपुर प्रखंड निचली रामगंगा नहर इटावा के अंतर्गत अयाना रजवाहा के किलोमीटर संख्या शून्य से 7.420 तक निकाली गई सिल्ट की ई-लॉटरी के माध्यम से नीलामी की गई थी। सिल्ट उठान का अनुबंध 15 नवंबर 2025 को विनोद कांट्रैक्टर के साथ किया गया था।

ठेकेदार द्वारा सिल्ट उठान के लिए तीन बुलडोजर और 26 ट्रैक्टरों की सूची समिति को सौंपी गई थी। आरोप है कि सूची में करीब पांच बाइकों के पंजीकरण नंबर ट्रैक्टर के रूप में दर्शाकर अनुमति प्राप्त कर ली गई। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन जांच नहीं की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा प्रयोग किए जा रहे कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है। इतना ही नहीं, जिन ट्रैक्टरों का पंजीकरण कृषि कार्य के लिए कराया गया है, उनका उपयोग व्यावसायिक रूप से सिल्ट ढुलाई और बिक्री में किया जा रहा है। इसके बाद भी संबंधित विभाग कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।

नानक चंद्र शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग को जांच के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कोई फाइल उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उन्होंने कहा कि सिल्ट उठान के लिए स्वीकृत वाहनों की जांच सिंचाई विभाग द्वारा ही की गई होगी।

वहीं सिंचाई विभाग के जेई अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि अनुबंध के बाद संबंधित विभागों एवं पुलिस को सूचना भेज दी गई थी। उन्होंने सिल्ट ढुलाई में मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी परिवहन एवं खनिज विभाग की बताई।

मामले में विभागीय लापरवाही और नियमों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर क्षेत्र के ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण एक...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

उत्तर प्रदेश

बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर क्षेत्र के ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण एक...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर