भीषण गर्मी में बिजली संकट से हाहाकार, बीकेटी में रातभर सड़कों पर रहे लोग

सब-स्टेशन के फोन बंद कर दिए जाते हैं या फिर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाके में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और तानाशाही ने इस समय विकराल रूप ले लिया है। एक तरफ आसमान से आग बरस रही है और उमस ने लोगों का दम घोंट रखा है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की अघोषित और मनमानी कटौती ने स्थानीय नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि, जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, जबकि जनता बूंद-बूंद पसीने में नहाकर तड़पने को मजबूर है।

शनिवार की रात बड़ी बाजार इलाके के सब्र का बांध उस समय पूरी तरह टूट गया, जब रात ठीक 11:30 बजे से लेकर तड़के 2:30 बजे तक बिजली विभाग ने आंख-मिचौली का ऐसा नंगा नाच दिखाया जिसने सैकड़ों परिवारों को खून के आंसू रुला दिए। इस तीन घंटे के दौरान हर दो मिनट पर लाइट आती और जाती रही। इस भयंकर पावर ट्रिपिंग के कारण घरों में लगे कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फ्रिज, और एसी धड़ाधड़ फुंकने लगे। उमस और मच्छरों के जानलेवा हमले के बीच जब घरों के भीतर दम घुटने लगा, तो बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सैकड़ों लोग चीखते-चिल्लाते हुए आधी रात को सड़कों पर उतर आए। लोगों ने रातभर जागकर, सड़कों पर टहलकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू, 300 रु मिलेगी मजदूरी  ये खबर भी पढ़े : वीबी-जी राम जी एक्ट लागू, 300 रु मिलेगी मजदूरी 

बड़ी बाजार के स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों का साफ कहना है कि, बिजली विभाग की यह अकर्मण्यता अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। दिन के समय अघोषित कटौती से पूरा व्यापार ठप पड़ा है और रात को ट्रिपिंग से लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। जब रात में परेशान नागरिक बिजली उपकेंद्र (सब-स्टेशन) के नंबरों पर फोन करते हैं, तो या तो फोन बंद कर दिए जाते हैं या फिर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। जनता का आरोप है कि, लाइनमैन से लेकर ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारी सिर्फ कागजों पर 'निर्बाध बिजली' का दावा ठोक रहे हैं, जबकि हकीकत में जनता को नरक भोगने के लिए छोड़ दिया गया है।

बड़ी बाजार की पीड़ित जनता ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि, यदि इस अघोषित कटौती और जानलेवा ट्रिपिंग को 24 घंटे के भीतर ठीक नहीं किया गया, तो क्षेत्र के हजारों लोग सड़कों को जाम करेंगे और अधिशासी अभियंता कार्यालय का ऐसा उग्र घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी। जनता अब खोखले आश्वासनों से मानने वाली नहीं है, उसे हर हाल में चैन की नींद और अपनी गाढ़ी कमाई की बिजली चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

हिसार। हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने वाणिज्य मात्रा में 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।...
हरियाणा 
हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

लाहौल-स्पीति में पहाड़ी से गिरा पत्थर, एचआरटीसी परिचालक की दर्दनाक मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में गुरुवार सुबह एक हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)...
हिमाचल 
लाहौल-स्पीति में पहाड़ी से गिरा पत्थर, एचआरटीसी परिचालक की दर्दनाक मौत

योगी सरकार इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

-योगी सरकार का फैसला, वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सात साल पुरानी दरें रहेंगी लागू
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

बागपत में बीमा क्लेम से कर्ज उतारने के लिए बनाया फर्जी लूट का प्लान , दो आराेपित गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में इंश्योरेंस क्लेम से कर्ज उतारने के लिए एक युवक ने फर्जी लूट की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में बीमा क्लेम से कर्ज उतारने के लिए बनाया फर्जी लूट का प्लान , दो आराेपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

वाराणसी। वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के दायरे में आ रही करीमुल्ला मस्जिद, संगमरमर मस्जिद सहित पांच मस्जिदों पर गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू