घाटमपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से एक की मौत, पांच झुलसे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। घाटमपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। तीन दुकानें आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। हादसे में एक दुकानदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग इलाके स्थित दीना मार्केट में यह हादसा हुआ। यहां एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों रामकिशन (70), सत्यनारायण और रज्जन लाल की दुकानें हैं। इनमें एक किराने की, दूसरी कपड़ों की और तीसरी जनरल स्टोर है। आग कपड़ों की दुकान में लगी थी। दुकान के ऊपर ही पूरा परिवार रहता था।

आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : आठ साल से पांच विदेशी युवतियों से देह व्यापार,तलाश में जुटी पुलिस

सभी लोग रोज की तरह दुकान बंद कर सोने चले गए थे। शनिवार सुबह दुकानों से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और आग लगने की सूचना दी।

घटना के दौरान रामकिशन मौके पर पहुंचे, लेकिन घने धुएं की चपेट में आकर बेहोश हो गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गोमती, बेटा हरिओम, बहू श्रेया, चार माह का बच्चा शिवांश और भतीजी आयुषी झुलस गए।

सूचना पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बगल के मकान से सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आग में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी रंजीत कुमार सिंह और एसडीएम अविचल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को रस्सियों से घेर दिया गया है।

करीब छह घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सत्यनारायण के पुत्र अंकुर ने बताया कि आग में सब कुछ जलकर राख हो गया और उनके ताऊ रामकिशन की मौत हो गई। जबकि लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। तहसीलदार अंकित पाठक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान