नृपेंद्र मिश्र ने कहा, मैंने चंपत राय की चिट्ठी नहीं देखी
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर नृपेंद्र मिश्रा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को प्रगति की जानकारी दी और कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना करोड़ों श्रद्धालुओं के सपने का साकार होना है। उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की गुरुवार को जारी चिट्ठी में अपना नाम होने के सवाल पर कहा कि उन्होंने पत्र देखा ही नहीं है और आप लोग विवाद कराना चाहते हैं। मंदिर निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा, ट्रस्ट द्वारा एकत्रित धन से निर्माण कराया गया।
उन्होंने बताया कि तय किए गए करीब 70 निर्माण कार्यों में से लगभग 60 कार्य पूरे हो चुके हैं। पूरे हो चुके निर्माण कार्यों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया, अब रखरखाव ट्रस्ट करेगा। परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मुख्य नाले से जोड़ने का काम किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि संग्रहालय, ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण पर अब विशेष ध्यान है।। संग्रहालय की गैलरी नंबर-7 पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां प्रवेश शुल्क लगेगा या नहीं, इसका फैसला ट्रस्ट करेगा। राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ की नियुक्ति के साक्षात्कार के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
