मुरादाबाद की शिक्षिका सुनीता रानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

सिरसवां गौड़ के कन्या जूनियर हाईस्कूल ने शैक्षिक गुणवत्ता और नवाचार में बनाई पहचान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चार वर्षों में 95 से बढ़कर 135 हुआ छात्र नामांकन

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ब्लाक भगतपुर जूनियर हाईस्कूल सिरसवां गौड़ की सहायक अध्यापिका सुनीता रानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुई है।राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ हरनंदन प्रसाद ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सुनीता रानी के नेतृत्व में भगतपुर टांडा विकासखंड के कन्या जूनियर हाईस्कूल सिरसवां ने शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार, खेलकूद, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सरकारी विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शिक्षकों की प्रतिबद्धता और समुदाय के सहयोग से विद्यालय ने सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं आनंदमय शिक्षण का वातावरण विकसित किया है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के नामांकन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में 95 विद्यार्थियों से शुरू हुआ नामांकन बढ़कर 2026-27 में 135 विद्यार्थियों तक पहुंच गया है। विद्यालय में खेल-खेल में शिक्षण, ऑर्गेनिक खेती, क्राफ्ट, प्रयोगात्मक सामाजिक विज्ञान, मिट्टी की आकृतियां, सिलाई-कढ़ाई तथा ‘एक दिन-एक विद्यार्थी शिक्षक’ जैसी नवाचार आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के विविध अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को किया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को किया सम्मानित

‘मेरा गांव-मेरी डायरी’ गतिविधि के जरिए जूनियर हाईस्कूल सिरसवां गौड़ के विद्यार्थियों को अपने गांव, स्थानीय परिवेश, परंपराओं और सामाजिक जीवन को समझने तथा उसका दस्तावेजीकरण करने का अवसर दिया गया। वहीं स्मार्ट कक्षा और नक्षत्रशाला के माध्यम से विज्ञान, अंतरिक्ष एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप बाल-केंद्रित, गतिविधि आधारित तथा कौशल एवं समझ पर आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है।

जूनियर हाईस्कूल सिरसवां गौड़ की छात्राओं ने खेलकूद के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सत्र 2025-26 में राज्य स्तर पर 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य, जबकि मंडल स्तर पर 12 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए गए। विद्यालय की छात्रा दिव्या ने राष्ट्रीय स्तर की स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जनशिकायतों के निस्तारण में मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
जनशिकायतों के निस्तारण में मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

नगर निगम में कागजों पर ही कूड़ा उठा रही कम्पनी,फील्ड में नहीं दिखी!

-महानगर वार्ड में जून 2026 से सफाई की जिम्मेदारी एलएसए को दी थी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नगर निगम में कागजों पर ही कूड़ा उठा रही कम्पनी,फील्ड में नहीं दिखी!

न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनाँक 01.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा,...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

  संत कबीर नगर,   01 सितंबर 2026(सूचना विभाग)।  जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के सचिव अनन्या
उत्तर प्रदेश 
पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना चौथे दिन भी जारी

UGC से जुड़े कानून को वापस लेने और SC/ST Act के कथित दुरुपयोग पर रोक की मांग