यूपीसीए में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरजे मोहसिन रज़ा

‘सेव उत्तर प्रदेश क्रिकेट कैंपेन’ के तहत उठाए सवाल, बोले- खिलाड़ियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कथित भ्रष्टाचार, फंड के दुरुपयोग और प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के भविष्य से खिलवाड़ के आरोपों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रज़ा ने तीखा हमला बोला है। ‘सेव उत्तर प्रदेश क्रिकेट कैंपेन’ के तहत जारी अपने वीडियो संदेश में उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।

मोहसिन रज़ा ने आरोप लगाया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से प्राप्त सैकड़ों करोड़ रुपये के फंड का सही उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के पास भारी-भरकम बजट होने के बावजूद पूरे उत्तर प्रदेश में उसका अपना कोई बड़ा क्रिकेट स्टेडियम विकसित नहीं हो सका।

पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्नाव सहित कई जनपदों में जमीन खरीदने तथा क्रिकेट ग्राउंड और अकादमी निर्माण के नाम पर धन खर्च दिखाया गया, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद के बाद ग्राउंड और अकादमी निर्माण के नाम पर बैलेंस शीट में करोड़ों रुपये खर्च दर्शाए गए, जबकि वास्तविक स्थिति इसकी पुष्टि नहीं करती।

औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल ये खबर भी पढ़े : औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि 26 दिसंबर 2025 को एसोसिएशन द्वारा कथित रूप से 75 करोड़ रुपये का बैंक ऋण लिया गया, जबकि उसके पास पहले से ही लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध थी। उन्होंने इस लेन-देन पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की।

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

मोहसिन रज़ा ने कहा कि प्रदेश के 75 जनपदों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिलने चाहिए, लेकिन क्रिकेट गतिविधियां केवल कुछ जिलों तक सीमित होकर रह गई हैं। इससे हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह धन प्रदेश के क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए है, किसी व्यक्ति या समूह के निजी हितों के लिए नहीं। उन्होंने दावा किया कि यूपीसीए की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश के करीब 50 जनपदों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

मोहसिन रज़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्रिकेट और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए यह लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों, पूर्व खिलाड़ियों और आम जनता से अभियान से जुड़कर उत्तर प्रदेश क्रिकेट को मजबूत और पारदर्शी बनाने की अपील की।

हालांकि, इन आरोपों पर यूपीसीए की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...
उत्तर प्रदेश 
चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

पशुपालकों की आय बढ़ाने संबंधी कार्ययोजना पर होगी चर्चा: मुकेश कुमार मेश्राम
उत्तर प्रदेश 
पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

लखनऊ। जानकीपुरम निवासी एक युवती की इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर साधुओं ने अंगूठी गायब कर दी। पीड़िता का आरोप है...