विधायक डा.नीरज बोरा ने दो परियोजनाओं का किया शुभारंभ
लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा 'मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना' के अंतर्गत दो अत्यंत महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों द्वारा पूरी की जाने वाली इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत ₹1.55 करोड़ से अधिक है, जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी और सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। बुधवार को प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत जानकीपुरम स्थित अर्श विहार कॉलोनी में मुख्य सड़क से लेकर नवीन सिंह के आवास के सामने तक भव्य सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
