चित्रकूट जा रहे कार सवारों से मारपीट कर बदमाशों ने की लूटपाट

महिलाओं की पिटाई, मंगलसूत्र और गहने लूटकर तोड़ी हाथ की उंगुली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के किसवाही से चित्रकूट मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे लोगों पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के निकट बदमाशों ने वाहन रोककर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और नकदी एवं जेवर आदि छीन कर ले गए। सूचना देने पर पहुंची पीआरवी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी देने लगे। पीड़ितों का आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने मदद करने को बजाय उन्हें भगा दिया।

सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव निवासी रोहित कुमार ने रविवार को बताया कि अपनी बहन सोमवती एवं चाची राजेश्वरी एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंडन कार्यक्रम के लिए वैन से चित्रकूट जा रहे थे। तभी मुंडेरा गांव के निकट कुछ लोगों ने उनको रोक कर मारपीट करने लगे। मारपीट करने से चाची राजेश्वरी की उंगली में गंभीर चोट आई है। जबकि रोहित कुमार सिर सहित कई जगह पर चोटें आई है। रोहित का आरोप है कि मारपीट करने के दौरान बदमाश उसकी जेब में पड़े 30 हजार रुपये छीन लिये ।

अमृत सरोवरों पर दिखेगा आजादी का जश्न  ये खबर भी पढ़े : अमृत सरोवरों पर दिखेगा आजादी का जश्न 

वहीं बहन सोमवती ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पर्स में पड़े दो हजार रुपये एवं गले में पहने सोने का मंगलसूत्र व हार छीन कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि फोन करने पर मौके पर आई पीआरवी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें ही धमकाने लगी। वह रात में ही थाने पर आए। थाने में भी पुलिस ने मदद करने की बजाए उन्हें भगा दिया। सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने रविवार को शाम बताया कि मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों को पकड़ा जाय़ेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई कमजोरी...
कारोबार 
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी