मंत्री नन्दी ने ‘मां की रसोई’ में किया सेवा कार्य, लोगों के साथ किया भोजन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर में संचालित ‘मां की रसोई’ पहुंचकर सेवा कार्य किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के परिजनों को स्वयं भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल द्वारा उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों को भोजन कराकर सेवा का संदेश दिया। मंत्री नन्दी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की।

मंत्री नन्दी ने ‘मां की रसोई’ में भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।

इसके बाद मंत्री नन्दी ने अतरसुईया, मुट्ठीगंज और सिविल लाइंस क्षेत्र में विभिन्न लोगों के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की। वहीं करेली के जीटीबी नगर में भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और रात्रि विश्राम भी जीटीबी नगर स्थित कार्यकर्ता के आवास पर किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द बीजिंग। चीन के पूर्वी...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान ​हुई थी मुलाकत, वह भारत क अच्छे मित्र : मोदी  नई दिल्ली। कतर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक