तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार हादसे का शिकार, युवक की मौत
लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान मानक नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। विजय कुमार रविवार शाम करीब 7 बजे बिजनौर के परवर पश्चिम स्थित गढ़ी गांव में अपना प्लाट देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। बंगला बाजार - बिजनौर रोड पर गुड़ौरा के सामने मनीष गेट के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये खबर भी पढ़े : IRCTC की नई बीटा वेबसाइट आज रात 9 बजे से लॉन्च, टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज़ और आसानघटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और कार सहित पुलिस के हवाले कर दिया। बिजनौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक विजय कुमार के परिवार में उनकी पत्नी रामवती के अलावा पांच बेटियां हैं। इनमें दो विवाहित और तीन अविवाहित बेटियां कंचन यादव, कल्पना यादव और सपना यादव शामिल हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
