मेयर ने शहर के कई जोन में किया निरीक्षण,वेंडिंग जोन में गंदगी पर भड़कीं

पेपर मिल कॉलोनी में झुग्गी देख फटकार लगाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊशनिवार सुबह मेयर ने शहर के कई जोन में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोन-4 स्थित निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी के पास अवैध रूप से बनी झुग्गियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जोन-4 में ही वेंडिंग जोन पहुंचीं तो वहां गंदगी दिखीं। यह देखते ही वह गुस्से में भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।

निशातगंज में बांग्लादेशियों के मामले में उन्होंने यह भी कहा कि इनको दिए गए बिजली कनेक्शन की जांच कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद थे। जोन-3, 4, 5 और 7 में घूमते हुए दोनों ने आम लोगों से भी सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
जोन-4 स्थित मॉडल वेंडिंग जोन में गंदगी मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। यहां पर लगातार गंदगी की शिकायत मिल रही थी। सुबह मेयर पहुंचीं तो उन्होंने भी गंदगी देखी।
 
मेयर ने कहा कि जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला को सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी कि लापरवाही पर एक्शन लिया जाएगा। यहां पर लोगों ने बताया कि कई दिनों से साफ-सफाई में लापरवाही की जाती है। नालियों की सफाई भी कई दिनों से नहीं हो रही है। वेंडिंग जोन में काम करने वाली कार्यदायी संस्था को अप्रैल में हटा दिया गया है। इसके बाद इसका काम भी लखनऊ स्वच्छता अभियान  करेगी। जोन-4 में एलआईसी ऑफिस के पास सीवर की समस्या मिली। यहीं पर झुग्गियों में लटके तारों को लेकर भी चेतावनी दी गई।
 
मेयर ने कहा निरीक्षण के दौरान जोन-4 स्थित विजयंत खंड में चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा को अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए गए। कहा कि आगामी बरसात के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। मेयर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जोन- 7 स्थित सी ब्लॉक में चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान