भीषण हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका, तीन वाहन आग की चपेट में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि चना लादकर जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित हो गया और ढलान से उतर रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे के बाद बोलेरो, ट्रेलर और एक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई, जिससे वाहन धू-धू कर जलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में सवार 8-9 लोगों समेत अन्य वाहन सवारों के जिंदा जलने की आशंका है। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भरत सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है।

आग पर काबू पा लिया गया है और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। मृतकों की संख्या की पुष्टि की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

हॉप शूट्स की खेती: अगर सब्जियों की बात करें तो आम तौर पर दिमाग में आलू, प्याज, टमाटर का नाम...
खेती-बाड़ी 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर :बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन चुकी...
मनोरंजन 
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

जाकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा दोनों देशों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख गई...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो...
टेक-मित्र 
Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता