मलिहाबाद ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा: शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV काटकर दिया था वारदात को अंजाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।राजधानी के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में हुई ज्वैलरी शॉप चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई चांदी की ज्वैलरी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को मोहल्ला मिर्जागंज निवासी युसूफ वली बेग उर्फ बबली ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी ज्वैलरी दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले में थाना मलिहाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

अयोध्या : जीआरपी कैंट ने सेना के फर्जी अधिकारी काे किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अयोध्या : जीआरपी कैंट ने सेना के फर्जी अधिकारी काे किया गिरफ्तार

जांच के दौरान अभियुक्त फत्ते उर्फ फतेह सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम मिल्खिया, थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर का नाम प्रकाश में आया। 15 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम गैर जमानती वारंट के अनुपालन में शाहजहांपुर क्षेत्र में दबिश दे रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर कस्बा निगोही के पास ग्राम पृथ्वीपुर स्थित मालब्रोस शराब फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों रामपाल और लौकी उर्फ ओमप्रकाश के साथ मिलकर 20/21 दिसंबर 2025 की रात मलिहाबाद बाजार स्थित फजल ज्वैलर्स में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले दुकान की रेकी की, फिर रात में आम के बागों के रास्ते पहुंचकर CCTV कैमरों की केबल काट दी, दुकान की लाइट बंद कर दी और सब्बल से शटर उखाड़कर अंदर घुस गए। चोरी के बाद उन्होंने DVR को पानी में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की और माल आपस में बांटकर फरार हो गए।

अभियुक्त की निशानदेही पर उसके गांव से चोरी की चांदी की ज्वैलरी, जिसमें पायजेब और 54 जोड़ी बिछिया (करीब 483 ग्राम) बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे नए अस्पताल भवन का लोकार्पण। 83 करोड़ रुपये की लागत से बना चार मंजिला भवन। 300...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर के कौशल विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी