गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्तों की 15 लाख की संपत्ति कुर्क

दुद्धी और विण्ढमगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित दो पिकअप वाहन जब्त

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

दुद्धी (सोनभद्र)।उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना दुद्धी पुलिस ने दो शातिर गैंग सदस्यों की अपराध से अर्जित की गई 15 लाख 29 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है। कुर्क की गई संपत्ति में दो पिकअप वाहन शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में दुद्धी पुलिस ने थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत यह कदम उठाया।पुलिस के अनुसार, गैंग सदस्य अखिलेश कुमार यादव (पुत्र वैजनाथ यादव, निवासी कूदल, थाना कोन) द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से खरीदी गई पिकअप (वाहन संख्या UP64CT4309), जिसकी कीमत करीब 10 लाख 29 हजार 200 रुपये है, को कुर्क किया गया। इसके साथ ही दूसरे अभियुक्त आशीष यादव (पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी मुडीसेमर/जामपानी, थाना विण्ढमगंज) की 5 लाख रुपये कीमत की पिकअप (वाहन संख्या UP64CT2715) को भी कुर्क किया गया है।जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेशानुसार धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 15,29,200 रुपये की चल संपत्ति की कुर्की की विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिव कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी ये खबर भी पढ़े : जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

लेखक के बारे में

नवीनतम

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...