लखनऊ पुलिस ने खोज निकाले 220 मोबाइल, कीमत 42 लाख से ज्यादा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट की साइबर से पश्चिम जोन ने जनपद में अलग-अलग जगह से खोए या फिर चोरी हुए 220 मोबाइल फोन को खोज निकाला। सोमवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) कमलेश दीक्षित ने खोए मोबाइल को उनके असली स्वामियों को सौंपा। इनकी लगभग कीमत 42 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पर लोगों ने अपने फोन खोने या फिर गिरने की शिकायत दर्ज करायी थी। इसी कड़ी में लगातार जिले की पुलिस काम कर रही है। इस क्रम में पश्चिमी जोन के सक्रिय समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम की मदद से विभिन्न कम्पनियों के कुल 220 अदद मोबाइल फोन लखनऊ और आसपास के जिलों एवं प्रांतों से बरामद किया गया। सोमवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने उनके वास्तविक धारकों को प्रदान किया।

खालसा इंटर कॉलेज में हुई रंगोली व क्राफ्ट प्रतियोगिता  ये खबर भी पढ़े : खालसा इंटर कॉलेज में हुई रंगोली व क्राफ्ट प्रतियोगिता

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा