सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने की महिला की गला दबाकर हत्या,आरोपी फरार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में एक प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के लाला बाग, रिंग रोड के पास हुई। मृतक की पहचान नीलम सक्सेना (42) के रूप में हुई। वह अपने प्रेमी और 8 साल की बेटी के साथ एक खाली प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रहती थी। शनिवार सुबह उसी प्लॉट में उसका शव मिला है।
dead body
 
मृतका के भाई नरेश ने बताया कि नीलम की शादी गौर अतरौली, हरदोई निवासी संजय सक्सेना से 15 साल पहले हुई थी। दोनों की 4 बेटियां शिवानी, प्रांशी, मधु और निधि हैं। दोनों पूर्व में बालागंज में किराए पर रहते थे। 4 महीने पहले नीलम पति संजय सक्सेना से अलग हो गई। सबसे छोटी बेटी निधि को लेकर कौड़िया, अतरौली, हरदोई के संजय गौतम के साथ रहने लगी।
 
दोनों ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में लाला बाग, रिंग रोड में नोबेल हॉस्पिटल के खाली प्लॉट में रहते थे। मृतका की बेटी निधि ने बताया कि शुक्रवार रात में मां खाना खाकर सो रही थी। रात में संजय गौतम ने मां का गला दबा दिया। मां बेहोश हो गई। संजय गौतम ने कहा कि दवाई लेकर आ रहा हूं। काफी देर तक उसका इंतजार किया। वह नहीं लौटा। इस दौरान नींद आने से वह सो गई। शनिवार तड़के नींद खुली तो मां की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि हयातगंज, अतरौली, हरदोई के रहने वाले नरेश ने शनिवार तड़के 3:30 बजे नीलम की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई।
 
नीलम के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। फॉरेंसिक टीम ने को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। फिलहाल, हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। पता चला है कि मृतका शराब पीने की आदी थी। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

CEIR पोर्टल का कमाल! विकासनगर पुलिस ने 13 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 3 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, बाबा विश्वनाथ के दर्शन से लौट रहे दो लोगों की मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की...

राम मंदिर चढ़ावा, पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर सपा का विधानसभा घेराव, 'दान पेटी' लेकर पहुंचे विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन...

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 