लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, पैसों को लेकर विवाद बना मौत की वजह!

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और आर्थिक विवाद को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।

कैसरबाग थाना पुलिस के मुताबिक 21 मई 2026 को तराना खान नाम की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आकाश कश्यप नामक युवक ने पूर्वी पाण्डेय उर्फ विकास पाण्डेय को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

गोसाईगंज के घुसकर गांव में 15 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित ये खबर भी पढ़े : गोसाईगंज के घुसकर गांव में 15 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। सुरागरसी के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश कश्यप को राजधानी होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठाकुरगंज क्षेत्र का रहने वाला है और मूल रूप से हरदोई जिले का निवासी बताया जा रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से मृतका के साथ प्रेम संबंध में था और दोनों किराये के फ्लैट में साथ रहते थे। आरोपी के अनुसार उसकी आमदनी स्थिर नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर युवती से पैसों की मांग करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। घटना से दो दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवती ने उसे फ्लैट से बाहर निकाल दिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वह दोबारा फ्लैट पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने युवती के भाई को सूचना दी। दरवाजा खुलने पर युवती फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं युवती की मौत के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश
उत्तर प्रदेश 
पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

सेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 148 सिगरेट की डिब्बियां और नकदी बरामद

लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने सेल्समैन का सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को...