एलडीए ने आधे-अधूरे काम पर भी जारी कर दिया कंप्लीशन सर्टिफिकेट

एलडीए के अधिकारियों और ओमेक्स के बिल्डर पर मिलीभगत का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

500 फ्लैट्स की परियोजना में सुविधाएं अधूरी

लखनऊ एलडीए एक बार फिर अपने विवादित कार्यों को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि एलडीए के अधिकारियों ने रियल एस्टेट कारोबारी से सांठ-गांठ किया और पूरे प्रोजेक्ट को आधा-अधूरा छोड़ दिया। बावजूद इसके एलडीए ने बिल्डर को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इस मामले में पीड़ित लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन एलडीए के अधिकारियों ने बस पत्राचार तक ही अपनी कार्रवाई सीमित रखी। बिल्डर ने जिन्हे फ़्लैट बेंचे वह अब अपनी गाढ़ी कमाई का हिसाब मांगने के लिए एलडीए के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक़ पूरा मामला सरसवां गांव में बनाई गई ओमेक्स सिटी के “सृष्टि एवं संस्कृति अपार्टमेंट” का है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट बनाए गए थे। करीब 5.268 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इस परियोजना में 500 से अधिक फ्लैट बनाए गए। वर्ष 2021 में एलडीए ने परियोजना को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया, लेकिन अब खुद एलडीए के पत्रों से साफ हो रहा है कि कई काम अधूरे थे। बीते 11 मई 2026 को मुख्य नगर नियोजक द्वारा ओमेक्स लिमिटेड को भेजे गए पत्र में साफ लिखा गया कि “स्नैग लिस्ट के अनुसार अवशेष कार्य” अभी तक पूरे नहीं हुए हैं और एसटीपी की गुणवत्ता में भी सुधार कराया जाना है। यही नहीं, उपाध्यक्ष स्तर से बिल्डर को आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय कर लंबित कार्य पूरे कराने के निर्देश भी दिए गए।

सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार शिकायतें कीं। शासन स्तर तक मामला पहुंचा, जांच हुई, आदेश जारी हुए, रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन कार्रवाई धरातल पर नहीं उतरी। स्थानीय निवासियों ने एलडीए को भेजे जवाब में साफ कहा कि यदि सोसायटी पूर्ण नहीं है तो कम्प्लीशन सर्टिफिकेट निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने स्नैग लिस्ट सार्वजनिक करने और अधूरे कार्यों की स्पष्ट जानकारी देने की मांग भी उठाई।

हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से होगी तेज रफ्तार पर लगाम,सड़क सुरक्षा होगी मजबूत ये खबर भी पढ़े : हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से होगी तेज रफ्तार पर लगाम,सड़क सुरक्षा होगी मजबूत

निवासियों का आरोप है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मामले को “खरीदार और विक्रेता के बीच का विवाद” बताकर जिम्मेदारी से हाथ खींच लिया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।  स्थानीय लोगों का कहना है कि बाउंड्री वॉल, सीवरेज, एसटीपी संचालन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में खामियां आज भी मौजूद हैं।

इसके बावजूद फाइलों में परियोजना “पूर्ण” दिखाई जा रही है। आरोप यह भी हैं कि पूरे मामले में बिल्डर और प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों के बीच मिलीभगत रही, जिसके चलते नियमों को नजरअंदाज कर प्रमाणपत्र जारी किया गया। वहीं इस मामले में वीसी प्रथमेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई,किन्तु खबर लिखने तक उनका कोई जवाब नहीं मिल सका  ।   

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती