कोखराज चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, लगातार चोरियों से दहशत 

पुलिस की उदासीनता पर फूटा क्षेत्र वासियों का ग़ुस्सा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

 लोगों ने पुलिस अधीक्षक से SOG टीम द्वारा गिरफ्तारी की कड़ी मांग

कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना अंतर्गत भरवारी चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बीते कुछ महीनों में लगातार हो रही सनसनीखेज चोरियों ने आम जनता को दहशत में डाल दिया है, जबकि पुलिस पर घोर लापरवाही और उदासीनता का गंभीर आरोप लगा है।चोरों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में, स्थानीय निवासियों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक  को एक गंभीर ज्ञापन सौंपा, जिसमें थानाध्यक्ष कोखराज और चौकी इंचार्ज भरवारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।अबतक दो परिवारों का लाखों का नुकसान

 भरवारी निवासी ओम प्रकाश तिवारी के घर दो बार चोरी की घटनाएं हुईं। पहली FIR: 30 अगस्त 2025 वही दूसरी FIR: 30 नवंबर 2025 शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पहली चोरी में न तो सामान बरामद हुआ, और न ही चोर पकड़े गए, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने दूसरी घटना को अंजाम दिया। भरवारी की गुलाब नगर कॉलोनी निवासी अंजली वर्मा के घर 22 अक्टूबर 2025 को चोरी हुई। FIR के अनुसार, इस घटना में लगभग 15 से 20 लाख रुपए के कीमती सामान का नुकसान हुआ। इन दोनों ही स्थानों पर CCTV कैमरे लगे थे, जिनमें चोरों के कृत्य स्पष्ट रूप से कैद हुए हैं।

वाह रे ! विकास विभाग तेरी बाजीगरी का कोई जवाब नहीं, शिकायत पर शिकायत पर कार्रवाई शून्य? ये खबर भी पढ़े : वाह रे ! विकास विभाग तेरी बाजीगरी का कोई जवाब नहीं, शिकायत पर शिकायत पर कार्रवाई शून्य?

 महीनों बीत जाने के बावजूद पुलिस इन स्पष्ट सबूतों के आधार पर भी चोरों को पकड़ने और माल बरामद करने में पूरी तरह विफल रही है। 'उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना' का आरोप गुस्साए ग्रामीणों ने पत्र में सीधे तौर पर थानाध्यक्ष कोखराज और चौकी इंचार्ज भरवारी पर उदासीनता का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों द्वारा अपराधियों को पकड़कर चौराहे पर लटकाने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे, लेकिन इन अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना लापरवाही के कारण चोर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने दी एक सप्ताह की मोहलत, चौकी इंचार्ज तलब कर मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी भरवारी को तलब किया है।

कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी

 दोनों मामलों का खुलासा 1 सप्ताह के भीतर करने का सख्त आदेश दिया गया है।जनता की मांग है कि तत्काल SOG टीम को लगाकर चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गए लाखों के सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सोमप्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष ब्राह्मण समाज सेना के सैकड़ों की संख्या में लोग रहे। जिसमें एडवोकेट रामप्रकाश मिश्रा, शिवम् पाण्डेय, अंकित मिश्रा, आलोक पांडेय, अंजली वर्मा, अजय, मिथलेश, संजय, अजय और आनंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे

डीएम की अध्यक्षता में "जिला पुस्तकालय समिति" की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में "जिला पुस्तकालय समिति" की बैठक हुई आयोजित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में 3 से 4 दिन की देरी होने की संभावना जताई गई...
मध्य प्रदेश 
मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

उत्तर प्रदेश

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी