खागा विधायक कृष्णा पासवान बनीं राज्य मंत्री, आंगनबाड़ी से मंत्री तक का सफर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से तीन बार से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान को योगी सरकार के मंत्रिमण्डल में राज्य मंत्री बनाया गया है। रविवार को हुए मंत्रिमण्डल विस्तार में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

कृष्णा पासवान 01 अगस्त 1963 को फतेहपुर के पिलखिनी गांव में जन्मी और मुख्य रूप से कृषि से जुड़ी हैं। राजनीति में आने से पहले आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रूप में काम किया। 2002, 2012 और 2022 में खागा सीट से विधायक चुनी गईं। 2022 में सपा प्रत्याशी को करीब 5500 वोटों से हराया।

ग्राम विकास बैंक का 8 को चुनाव, सभापति-उप सभापति का होगा चयन ये खबर भी पढ़े : ग्राम विकास बैंक का 8 को चुनाव, सभापति-उप सभापति का होगा चयन

मंत्री बनने से पहले यूपी विधानसभा की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति बनाई गई थीं।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया। कृष्णा पासवान दलित समुदाय से आती हैं। साथ ही नारी शक्ति वंदन बिल के बाद महिला विधायक को मौका देकर सरकार विपक्ष को भी जवाब देना चाहती है।

क्षेत्र में कृष्णा पासवान भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रही हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने अइमापुर-रतनपुर सड़क में घटिया निर्माण मिलने पर खुद फावड़े से सड़क उखड़वा दी और काम रुकवा दिया था। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की शिकायत पर भी उन्होंने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई थी।

मंत्री बनने की खबर के बाद खागा विधानसभा क्षेत्र और फतेहपुर जनपद के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे महिला उत्थान और दलित समाज को सम्मान देने का कदम बताया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राशिफल : 01 जुलाई, 2026ए इन जातकों को राजकीय कार्यों से लाभ

मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 01 जुलाई, 2026ए इन जातकों को राजकीय कार्यों से लाभ

ASUS AiO: सिर्फ कंप्यूटर नहीं, खूबसूरत 'डिजिटल कैनवास' है यह AI पीसी

नई दिल्ली। आमतौर पर एक डेस्कटॉप का मतलब होता है ढेर सारी तारों का जंजाल, भारी-भरकम CPU यूनिट और आउटडेटेड...
टेक-मित्र 
ASUS AiO: सिर्फ कंप्यूटर नहीं, खूबसूरत 'डिजिटल कैनवास' है यह AI पीसी

मौसम 1 जुलाई: 11 घंटे के अंदर 23 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 1 जुलाई 2026: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 1 जुलाई: 11 घंटे के अंदर 23 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

उत्तर प्रदेश

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी